क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पनियहवा पुल के पास कार व बाइक की टक्कर, बड़ा हादसा टला दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, युवक-युवती समेत सभी सवार सुरक्षित

पनियहवा पुल के पास कार व बाइक की टक्कर, बड़ा हादसा टला
दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, युवक-युवती समेत सभी सवार सुरक्षित

संवाददाता हनुमानगंज
सुनिल कुमार 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

खड्डा क्षेत्र के पनियहवा पुल के समीप शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक चार पहिया वाहन और HF डीलक्स बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक पर सवार युवक-युवती तथा कार में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। किसी के भी जान को खतरा नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष कुमार अपनी चार पहिया गाड़ी से बगहा की ओर से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान पनियहवा पुल के पास HF डीलक्स बाइक से टक्कर हो गई। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष तथा दो छोटे बच्चे सवार थे, जबकि बाइक पर एक युवक और एक युवती मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल पवन कुमार प्रसाद एवं कांस्टेबल सैलेश यादव ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी और दोनों पक्षों से बातचीत की।
हेड कांस्टेबल पवन कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त कर ली गई है तथा जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, इसलिए दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पनियहवा पुल के आसपास आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाना, हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!