पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह हैं वरिष्ठ पत्रकार पंडित राम अधार द्विवेदी

पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह हैं वरिष्ठ पत्रकार पंडित राम अधार द्विवेदी
कुशीनगर। सलेमगढ़ कुशीनगर
एडिटरइन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, निडरता और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले वरिष्ठ पत्रकार पंडित राम अधार द्विवेदी जी को पत्रकारिता जगत का भीष्म पितामह माना जाता है।
लगभग 85 वर्ष की आयु पार कर चुके पंडित राम अधार द्विवेदी जी ने वर्ष 1962 में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी। अपने 65 वर्षों के लंबे और शानदार पत्रकारिता करियर में उन्होंने अपनी बेदाग छवि और निर्भीक लेखनी के दम पर पूरे पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
गोरखपुर से अलग होकर जब देवरिया जनपद का सृजन हुआ था, उस दौर की पत्रकारिता आज जैसी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नहीं थी। उस समय पत्रकारों को खबरें एकत्र कर, उन्हें कागजों पर लिखकर गोरखपुर स्थित अखबार कार्यालय तक पहुंचाना पड़ता था। सड़कों का अभाव, सीमित साधन और कीचड़ व पानी से भरे रास्तों जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। केवल ट्रंक कॉल जैसी सीमित टेलीफोन व्यवस्था के बावजूद उनकी खबरों का प्रभाव ऐसा था कि शासन-प्रशासन की नींद उड़ जाती थी।
उनकी सत्यनिष्ठ पत्रकारिता का ही परिणाम था कि जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी पत्रकारों का गहरा सम्मान करते थे। समय के साथ भले ही पत्रकारिता के तौर-तरीके और प्रबंधन बदल गए हों, लेकिन पंडित राम अधार द्विवेदी जी का स्वर्णिम इतिहास और उनकी निष्पक्ष लेखनी आज की युवा पीढ़ी और नवागत पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।




