भाजपा सरकार बंद चीनी मिल चलवाने ,लंबी दूरी की ट्रेन चलवाने ,कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान कराने में पूरी तरह विफल— अजय कुमार लल्लू

भाजपा सरकार बंद चीनी मिल चलवाने ,लंबी दूरी की ट्रेन चलवाने ,कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान कराने में पूरी तरह विफल— अजय कुमार लल्लू
लक्ष्मीगंज बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर द्वारा पदयात्रा ,जन अधिकार सभा का आयोजन हुआ
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार में 20.7.2026 को जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर द्वारा पदयात्रा जन अधिकार सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू रहे। साथ ही मंच पर जिला अध्यक्ष स्वामीनाथन यादव कार्यक्रम प्रभारी, जय सिंह गोविंद राव ब्लॉक अध्यक्ष रामकोला, धनंजय सिंह पहलवान पूर्व विधायक प्रत्याशी, प्रवीण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कप्तानगंज, प्रमोद तिवारी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीगंज, पवन सिंह समाजसेवी, छोटेलाल भारती जिला सचिव कांग्रेस कमेटी कुशीनगर की गरिमामई उपस्थिति रही। इसके साथ ही प्रवीण सिंह, लाल बाबू कनौजिया, आफताब आलम, जहरुद्दीन, गोरख यादव, मनोज सिंह, पलटन यादव, अजीमुल्लाह अंसारी, शेषनाथ तिवारी, दीपक मास्टर, अमित गोंड, गौरी शंकर पांडे, सीताराम, प्रमोद तिवारी,दुर्गेश ,अवधेश, अख्तर अली, रामचंद्र सिंह आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी की मौजूदगी रही। बाजार का दिन होने के नाते भीड़ का जमावड़ा लगा रहा।
एक-एक करके नेता अपनी बात रखते ग
ए और आम जनमानस बहुत सलीके से सुनते रहे। छोटे लाल भारती ने कहा कि आज बच्चों का भविष्य खतरे में है और पढ़ने वाले बच्चे आंदोलन कर रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे है भाजपा सरकार पढ़ने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है इसे समझने की जरूरत है। यह सरकार जनता के साथ छल करती है आज तक ना कोई यूनिवर्सिटी कॉलेज बनवा सकी और ना ही नौकरी दे सकी इन 14 सालों में तमाम स्कूल बंद कर दिए और बच्चे नौकरी की तलाश में दर- दर भटकते हैं और जब भी पेपर होने के होता है पेपर लीक हो जाता है जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। वही धनंजय सिंह पहलवान ने भाजपा सरकार पर करारा चोट करते हुए कहा कि आज लंबी दूरी यानी दिल्ली गुजरात मुंबई जाने के लिए कुशीनगर जिले से कोई ट्रेन नहीं है जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है चीनी मिल बंद है लक्ष्मीगंज की चीनी मिल बंद है लेकिन यह सरकार नहीं चलवा सकी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है और इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है इसे बदलने की जरूरत है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय कुमार लल्लू भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बंद चीनी मिलों को चलवाने ,लंबी दूरी की ट्रेन चलवाने और कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान कराने में पूरी तरह से विफल है ।इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब कुशीनगर आए थे कहे थे कि रामकोला कसया मार्ग एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन कई सप्ताह हो चुके और रामकोला कसया मार्ग नहीं बन सका और ना ही कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान आज तक हो पाया भाजपा सरकार में सब के सब नेता सिर्फ जुमला बाजी करते हैं लोगों के साथ छल करते हैं लंबी दूरी की ट्रेन चलवाने और लक्ष्मीगंज सहित कई चीनी मिलों को चलवाने का वादा यह सरकार करती रही मगर विफल रही। भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में कच्चा तेल महंगा था फिर भी डीजल पेट्रोल 60 से ₹70 था और भाजपा सरकार में कच्चा तेल सस्ता है फिर भी डीजल 94 रुपए और पेट्रोल ₹102 है । देश में कर्ज की बाढ़ आ गई है इस भ्रष्ट सरकार में भाजपा सरकार में रहने वाले राम मंदिर को भी नहीं छोड़े रुपये सोने चांदी लूटकर बंदर बांट कर रहे इतना ही नहीं कई बड़े मंदिरों से सोने चांदी रुपए गायब हैं लेकिन उनकी कोई जवाब देही नहीं है। छात्रों के अनशन को लेकर भी सरकार को घेरते हुए बोले की छात्र जब संसद भवन का घेराव कर अपनी बात कहने पहुंचे तो तानाशाही वाली सरकार छात्रों पर लाठियां चार्ज कराकर उनकी आवाज दबाना चाहती है अपने भाषण के दौरान भाजपा सरकार पर पूरी तरह हमलावर रहे।
आखिर में आम जनमानस से ,जनता से अपील किया कि आने वाले चुनाव में भय मुक्त होकर कांग्रेस की सरकार बनाएं आप सभी की समस्याओं का और आपकी भलाई का काम कांग्रेस पार्टी करेगी आने वाले चुनाव में जनता जनार्दन से अपील किया कि इस तानाशाही और भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है कुर्सी से हटाना है यही संकल्प लेकर आप तैयार रहें इसमें हमारी आप की और बच्चों के भविष्य की भलाई है।




