छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

फलाईओवर के लोकार्पण के आठ माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण

सर्विस लेन को लेकर सुभाष चौक पर प्रदर्शन 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कप्तानगंज

सुभाष चौक पर फ्लाईओवर के लोकार्पण के आठ माह बाद भी सर्विस लेन का निर्माण अधूरा है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर कप्तानगंज कस्बा के नागरिकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि फ्लाईओवर से आवागमन शुरू होने के बाद भी सर्विस लेन का निर्माण पूरा नहीं कराया जा रहा है। यह लेन पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।

प्रदर्शन कर रहे गोलू मिश्रा, राहुल वर्मा, माधव सिंह, रोहित वर्मा, डा. उपेंद्र सिंह, भोला वर्मा, हरिओम मिश्रा, मुलायम सिंह, सुरेश सिंह, महेश यादव, प्रवेश सिंह, योगेंद्र सिंह,साहबजादा अंसारी आदि ने कहा कि फ्लाईओवर बनने के बाद उम्मीद थी कि शीघ्र ही सर्विस लेन का कार्य भी पूरा हो जाएगा।

आठ माह बीत गए, लेकिन दोनों तरफ की सर्विस लेन अधूरी पड़ी

है। प्रचंड गर्मी व तेज हवा के बीच धूल के गुबार उड़ रहे हैं तो वर्षा होने पर गड्‌ढों में पानी भर जा रहा है।

इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं, पैदल चला मुश्किल हो गया। बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर

गिर जाते हैं। स्कूली बच्चों, वृद्धों व महिलाओं का इधर से आना-जाना कष्टकर साबित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र सर्विस लेन का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो सड़क जाम कर आंदोलन को बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!