क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मंगलसूत्र खींचने का प्रयास करने वाला धरा गया चोर

 

महिला द्वारा शोर करने पर हुआ था फरार

ओमप्रकाश द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

पालघर। जिले की बोईसर पुलिस ने एक ऐसे अज्ञात चैन स्नैचर को ढुंढ निकाला है जो महिला के गले से मंगलसूत्र निकालने का प्रयास कर रहा था और उसके द्वारा शोर करने पर धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर फरार हो गया।

मामला कुछ इस प्रकार हैः बोईसर थाना क्षेत्र की मंगलम अपार्टमेंट, अनुग्रह होटल, बोईसर समीप निवासी शिकायत कर्ता महिला पूजा दक्षिला मंगवाना (२८) वर्ष ने पुलिस को बताया कि ११ मई की शाम जब वह अपार्टमेंट के बाहर कुत्तों को रोटियां

खिलाकर लौट रही थीं तभी एक अज्ञात शख्स ने उनके गले से मंगलसूत्र खींचने की

कोशिश की और जब उन्होंने विरोध करते शोर मचाया तो चेहरे पर हमला कर भाग गया।

बोईसर पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला के साथ किये गये अपराध पर पुलिस अधिक्षक यतिश देशमुख द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद बोईसर थानाध्यक्ष सुनील जाधव ने क्राइम डिटेक्शन टीम के हेड उप निरीक्षक चंद्रकांत हाके को अपराधी को ढुंढने की जिम्मेदारी सौंप दी। क्राइम डिटेक्शन टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर १६ मई को सालवड (बोईसर) इलाके से भगवान

शांताराम चव्हाण (४०) को पकड़ कर पुछताछ शुरू किया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। बोईसर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में हाजिर करने के बाद २० मई तक के लिए पुलिस कस्टडी दी गयी है।

रहे हैं। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीमः अज्ञात आरोपी को पकड़ने में बोईसर धाने की क्राइम डिटेक्शन टीम के उपनिरीक्षक चंद्रकांत हाके, हवा. सचिन जाधव, योगेश गावित, को. गणेश व्हसकोटी, मयुर पाटील, धीरज साळुंखे, देवेंद्र पाटील, मच्छिंद्र घुगे, सचिन सोनवणे, रोहित पाटील शामिल

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!