कुशीनगर: शिक्षा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, उत्तराखंड मॉडल लागू करने और स्थायी नियुक्ति की मांग की

कुशीनगर: शिक्षा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, उत्तराखंड मॉडल लागू करने और स्थायी नियुक्ति की मांग की
9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार
मीडिया
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शिक्षा मित्रों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें:
- प्रदेश में उत्तराखंड मॉडल को लागू किया जाए।
- योग्यता के अनुसार शिक्षा मित्रों को स्थाई शिक्षक के रूप में नियुक्ति दी जाए।
- स्पेशल टेट (Special TET) में शिक्षा मित्रों को शामिल किया जाए।
प्रमुख उपस्थिति: ज्ञापन सौंपने के दौरान टेट मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, ‘मेरे अपने टीम’ कुशीनगर की अध्यक्ष पूनम मिश्रा, टेट मोर्चा के महामंत्री राजकुमार पाण्डेय, प्रभारी अंजू मधुप, कोषाध्यक्ष नर्मदा सिंह, कुसुम गुप्ता, नागेंद्र यादव, जनार्दन प्रसाद, उमेश प्रसाद, वर्षा कौर, सुनील सिंह, मनोज मिश्रा, नासिर अली, राधेश्याम कुशवाहा, मीना यादव, उर्मिला कुशवाहा, पवन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।




