कसया में महिला सशक्तिकरण एवं महिला आत्म निर्भरता पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

कसया में महिला सशक्तिकरण एवं महिला आत्म निर्भरता पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ
वृन्दावन महिला उत्थान सेवा समिति सशक्त नारी परिषद के तत्वाधान में
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
जनपद कुशीनगर के कसया में वृंदावन महिला उत्थान सेवा समिति सशक्त नारी परिषद के तत्वाधान में महिला मुद्दो, महिला सशक्तिकरण एवं महिला आत्मनिर्भरता पर एक संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला स्वरोजगार पर चर्चा की गई।वृंदावन महिला उत्थान सेवा समिति की अध्यक्षा वृन्दा प्रजापति ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब बेटियां और महिलाएं शिक्षित रहेगी तभी हमारा व हमारे परिवार और देश का विकास हो सकता है,क्योंकि एक शिक्षित नारी ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण वह महत्वपूर्ण आधार है जिसके बिना किसी भी देश या समाज की प्रगति अधूरी है, महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके व्यक्तिगत सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक अधिकार देना, जब एक नारी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है तो वह केवल अपना ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बनाती है।आगे उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास यही है कि हर महिला अपने प्रति जागरूक हो और घर पर रहकर छोटे-छोटे घरेलू रोजगार सिलाई कढ़ाई बुटिक करके आत्मनिर्भर बन सकती है और बचत करके अपना घर परिवार चला सकती है। महिलाएं शिक्षित एवं संगठित होकर समाज में आगे आएं,यह बहुत जरूरी है और यह तभी संभव है जब महिलाएं घर से निकाल कर बाहर आएंगी,हमारा यह प्रयास है कि हर महिला जागरूक होकर अपने को बुलंद रखें ।




