छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

12 रवि उल अव्वल के मौके पर लाला छपरा खास में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा लाला छपरा खास में 12 रविउल अव्वल के मौके पर एक शानदार जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ जिसमें दूर दराज से उल्माए कराम की हाजिरी हुई।
इस प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान से हुआ उसके बाद नाते खां आलिम महफूज आलम कप्तानगंज ने अपने सुरीले आवाज में -आका मेरे दो जहां में तशरीफ ला रहे हैं, कलियां चटक रही हैं गुल मुस्कुरा रहे हैं पढ़ी तो पूरा मजमा झूम उठा और नारे तकबीर की सदा बुलंद होने लगी।उसके बाद हाफिज शाह आलम, सुहैल अख्तर, हाफिज शमशुल हसन ,मौलाना इसराइल साहब ने एके बा दिगिरे अपनी तकरीरे की और पूरा मजमा पुर सुकून के साथ सुन रहा था कप्तानगंज दारुल उलूम मोहम्मदिया के प्रिंसिपल मुफ्ती अमीरुल्लाह साहब की ईस्लाही तकरीर हुई उन्होंने दीन की बातों पर रोशनी डाली 12 रवि उलअव्वल के बारे में तफसीर से बयान की और साथ ही साथ मुसलमानों में जो बुराइयां फैली हुई है उसे पर जोर देते हुए मुसलमान से अपील किया कि खुदा के वास्ते आप सभी बुराइयों से बचें नाच गाने शराब से दूर रहे और नमाज़ी बन जाए आखिर में गोरखपुर से आय कारी अख्तर हुसैन नूरानी साहब की तकरीर जोशो खरोस से लबरेज रही मजमे में बैठे लोगों के सुनने का एक जज्बा दिखाई दिया उन्होंने पूरे तफ्सील के साथ बयान किया कि 12 रविउल अव्वल कब से और क्यों मनाया जाता है उनकी बातें लोगों के जेहन झकझोड़ कर रख दी और लोग सुनने पर मजबूर हो गए बहुत ही बेहतरीन तरीके से उन्होंने लोगों को समझाया फिर नमाज की दावत दी अहद कराया कि आप सब पांचों वक्त के नमाजी बन जाए।
इस प्रोग्राम को कराने सजाने में कमेटी के मेंबरान सदर मुस्तकीम अंसारी, जहीर अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, जाकिर हुसैन, जफीर अंसारी की अहम भूमिका रही।
गांव के सम्मानित लोगों में रियाजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद शरीफ, मुंशी अंसारी, फारूक अंसारी, जब्बार, हकीम अंसारी, जमीरउद्दीन, तबरेज, मास्टर इदरीश, अजीमुल्ला आलम, गुलफान अंसारी ,इम्तियाज, जलालुद्दीन, कमरुद्दीन, महीश अंसारी, शहाबुद्दीन, रियाज, मकसूद, तजमुल, मंसूर, नूरूल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!