
तमकुहीराज क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: जिंदगी और मौत से लड़ रही, इकलौते बेटे शुभम की मौत से गांव में मातम
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
(कुशीनगर): क्षेत्र के चाखनी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय चाखनी में कार्यरत शि0मि 0सुनैना रावत और उनके बेटे शुभम रावत को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शुभम रावत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शि0 मि0 सुनैना रावत की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि कल पोस्टमार्टम और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शुभम का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नौजवान बेटे की अचानक हुई असमय मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे चाखनी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है और परिवार के ऊपर टूटे इस दुख के पहाड़ से हर आंख नम है।
क्षेत्रवासियों व सहकर्मियों ने मृतक शुभम रावत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही, ईश्वर से यह विनम्र प्रार्थना की है कि वे शो
काकुल परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति दें और अस्पताल में भर्ती सुनैना रावत को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान क
रें।




