छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सलेमगढ़ के ऐतिहासिक शिवालय में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सलेमगढ़ के ऐतिहासिक शिवालय में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार त्रिवेदी 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

सलेमगढ़ (कुशीनगर): श्रावण मास के तीसरे पवित्र सोमवार के अवसर पर कुशीनगर जिले के ग्राम सभा सलेमगढ़ स्थित ऐतिहासिक शिवालय में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही आस्थावान भक्तों और अकीदतमंदों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करने वाले भक्तों के ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

प्रशासन रहा मुस्तैद

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बहादुरपुर पुलिस चौकी की टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर बनाए रखी। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा, जिससे जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरा धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

अखिलेश कुमार द्विवेदी (एडिटर इन चीफ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!