क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

18 वर्षीय गब्बर प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत

 

गोगराई चौराहे के समीप कर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा चंदरपुर टोला गोबरही चौराहा के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मेहड़ा निवासी गब्बर प्रसाद पुत्र उमाशंकर प्रसाद उम्र लगभग 18 वर्ष अपने मौसा लाल बचन प्रसाद निवासी कुसम्हा खास के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गोबरही चौराहा के समीप पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक कार से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गब्बर प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला भिजवाया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!