टूटा बांध बंद कराई गई बिजली, अंधेरे में मची चीख-पुकार कुशीनगर

टूटा बांध बंद कराई गई बिजली, अंधेरे में मची चीख-पुकार कुशीनगर 
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
कुशीनगर जिले में गंडक नदी (बड़ी गंडक) के उफान और पानी के भारी दबाव के कारण एपी बांध टूटने से इलाके में हाहाकार मच गया है।
बांध टूटने से आई भीषण बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है, जिससे दर्जनों गांवों में खतरा बढ़ गया है।
अंधेरे में चीख-पुकार और अफरा-तफरी
सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, जिसके चलते पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। अंधेरा होते ही प्रभावित गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग अपने बच्चों और जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और उपलब्ध वाहनों के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा, गांव खाली कराने पर जोर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।
एसपी और आला अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन की पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक प्रभावित गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की है।
छितौनी-श्रीपतनगर बांध टूटा, कस्बे में घुसा पानी: नवलपुर-श्रीपतनगर बांध टूटने से क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार फैल रहा है। कस्बे और निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
* पाँच गांव जलमग्न, 20 हजार आबादी तीन दिन से बेहाल: बाढ़ के पानी के कारण आसपास के करीब 5 गांव जलमग्न हो चुके हैं और लगभग 20 हजार की आबादी पिछले तीन दिनों से भारी दिक्कतों का सामना कर रही है।
* खतरे के निशान के ऊपर गंडक नदी: गंडक नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे तटीय इलाकों में लगातार कटान का खतरा बना हुआ है।




