छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

वृंदावन महिला उत्थान सेवा समिति ने शुरू किया मुफ्त सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, महिलाओं में दिखा उत्साह

वृंदावन महिला उत्थान सेवा समिति ने शुरू किया मुफ्त सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, महिलाओं में दिखा उत्साह

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

कसया वृंदावन महिला उत्थान सेवा समिति एवं सशक्त नारी परिषद के तत्वावधान में वार्ड नंबर 9, बाला साहब देवराज नगर, शाहपुर कुर्मौंटा में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर समिति की संस्थापक श्रीमती वृंदा प्रजापति ने कहा कि इसका उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार से जोड़ना है। पहले बैच में 10 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय की महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और समापन पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। महिलाओं को आधुनिक डिजाइन की सिलाई, कढ़ाई और कपड़ों की कटाई सिखाई जाएगी ताकि वे घर बैठे अपनी आमदनी शुरू कर सकें। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!