छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

गोपालगंज: श्रीपुर पुलिस ने 102.6 लीटर अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, कार भी जब्त

गोपालगंज: श्रीपुर पुलिस ने 102.6 लीटर अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, कार भी जब्त

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

गोपालगंज (बिहार): पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 102.6 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

घेराबंदी कर पुलिस ने कार सवारों को दबोचा श्रीपुर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस गाड़ी को देखकर एक कार में सवार दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 102.6 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों की पहचान मिथुन सहनी और चौहान (दोनों निवासी- धरमपरसा बथुआ, थाना मांझागढ़) के रूप में हुई है।

न्यायिक हिरासत में भेजे जा रहे आरोपी पुलिस ने शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!